हलसी: हलसी पुलिस ने सिरखिंडी गांव से मारपीट व फायरिंग मामले के अभियुक्त और शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
हलसी पुलिस ने 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 1 बजे हलसी थाना से इस पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने श्रीखंडी गांव से मारपीट एवं फायरिंग के एक मामले में जमुई जिला के सिकंदरा थाना अंतर्गत पाठक चक निवासी तनिक यादव के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. इधर 13.5 लीटर महुआ शराब के साथ बल्लोपुर निवासी चंद्रशेखर चौधरी को गिरफ्तार किया गया.