गुन्नौर: गांव मेहुआ हसनगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी भगवान सिंह की पत्नी शीला देवी शुक्रवार सुबह करीब 10 अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। तभी जंगल में चारा इकट्ठा कर रही थीं। तभी अचानक से मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। तभी तेज गर्जना के साथ अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से शीला देवी की मौत हो गई।