जतारा: पॉलिटेक्निक कॉलेज जतारा में बड़ी लापरवाही: बाहर पड़ा फर्नीचर और बिखरे दस्तावेज, वीडियो वायरल!
टीकमगढ़ जिले के जतारा स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर के बाहर फर्नीचर और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दस्तावेज खुले में पड़े मिले, जिसका वीडियो किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।