🚨 केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर मलबा-पत्थर, आवाजाही बाधित
📍 चिरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से आया मलबा और पत्थर
केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर मौसम एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चिरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण पैदल मार्ग बाधित हो गया है।
⚠️ सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। मार्ग बंद होने का असर सोनप्रयाग में भी देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।
वहीं, यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ चुके कई श्रद्धालु वापस सोनप्रयाग लौट रहे हैं।
🛠️ प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग से मलबा-पत्थर हटाने में जुटी हैं। मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।
🙏 यात्रियों से अपील है कि मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
#Kedarnath #KedarnathYatra #KedarnathDham #Rudraprayag #Sonprayag #Uttarakhand #KedarnathRoute #BreakingNews #WeatherUpdate
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 12, 2026