अकलतरा: महमदपुर से 6.5 लीटर महुआ शराब और 150 किलो महुआ लहान के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अकलतरा क्षेत्र के महमदपुर से 6.5 लीटर महुआ शराब एवं 150 किलो महुआ लहान के साथ आरोपी सुमेर सिंह को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1), 34(2), 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि महमदपुर गांव के महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है।