अकलतरा: अकलतरा की महिला की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम से होगा मौत का कारण
अकलतरा की महिला की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला पी. वर्षा राव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से महिला के मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।