अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव के सरपंच, उपसरपंच व पंचों ने गांव में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर अकलतरा थाना में ज्ञापन सौंपा
अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के सरपंच, उपसरपंच सहित सभी पंचों और गांव के लोगों द्वारा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री को रोकने की मांग को लेकर अकलतरा थाना में ज्ञापन सौंपा है। इसके पूर्व गांव में सरपंच जीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान महिलाओं और पुरुषों द्वारा एक सप्ताह तक चलाया गया।