घाटमपुर: बंगाल में भीतरगांव की किशोरी का निकाह, साढ़ पुलिस ने समलैंगिक आरोपी युवती को दबोचा
साढ़ के भीतरगांव इलाके से लापता हुई किशोरी को पश्चिम बंगाल की एक युवती द्वारा अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:30 बजे बताया आरोपी युवती किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने गृह जनपद ले गई थी,जहां उसने उससे निकाह करने का दावा किया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है,किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया