ढीमरखेड़ा: अवैध बिजली पर बड़ी कार्रवाई: परसेल नेगवां गांव में 24 घंटे चल रहे पंपों पर विभाग का शिकंजा
परसेल-नेगवां गांव में घरेलू लाइन से अवैध रूप से पंप संचालन और अनधिकृत कनेक्शनों के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। विभाग के जे.ई. मजहर अली खान के नेतृत्व में लाइनमैन व पूरे स्टाफ की टीम गांव पहुंची और कई स्थानों पर नियम विरुद्ध बिजली उपयोग पकड़ा गया