बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों एवं कीट-पतंगों से बचाव हेतु लगातार की जा रही फॉगिंग
=================
सारण, 4 अक्टूबर 2026
=================
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मच्छरों एवं कीट-पतंगों से होने वाली परेशानी से बचाने तथा संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन की मेडिकल टीम द्वारा लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में फुलवरिया नहर से लगभग 1 किलोमीटर आगे बांध पर भी मेडिकल टीम द्वारा फॉगिंग का कार्य किया गया, ताकि मच्छरों एवं अन्य कीट-पतंगों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। मच्छरों एवं कीट-पतंगों से बचाव के लिए बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार फॉगिंग सहित अन्य निरोधात्मक एवं स्वच्छता संबंधी कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026