बाढ़ आश्रय स्थलों में बच्चों के पोषण का भी विशेष ध्यान
छपरा 4 अक्टूबर 2026
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित विभिन्न प्रखंडों में संचालित आश्रय स्थलों में आवासित बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सुविधाएं एवं सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में आश्रय स्थलों में रह रहे बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें नियमित रूप से दूध की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बच्चों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026