सहजनवा: राजघाट क्षेत्र में सड़क किनारे बेसुध मिली किशोरी, प्रेमी के साथ घर बसाने की योजना बनाकर निकली थी घर से
राजघाट क्षेत्र में सड़क किनारे बेसुध मिली किशोरी के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि किशोरी का अपहरण नहीं हुआ था। वह खुद अपने प्रेमी के साथ घर बसाने के इरादे से घर से निकली थी। लेकिन प्रेमी ने साथ रखने से इनकार कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने पैरासिटामॉल की कई गोलियां खा लीं।