देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 पेटी अवैध अंग्रेजी व्हिस्की और करीब 35 हजार रुपये नकद के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांवटा साहिब से आ रहे संदिग्ध छोटा हाथी वाहन की चेकिंग के दौरान शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंह, अमित कुमार और मंजीत, निवासी हरियाणा के रूप में हुई। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Dehradun #देहरादून