दादरी: ग्रेटर नोएडा स्थित सिटी पार्क में साउंड एंड लेजर शो का भव्य आयोजन किया गया, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में स्थित सिटी पार्क में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा साउंड एंड लेजर शो का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सैकड़ों की संख्या में जनपद वासियों ने साउंड एंड लेजर शो का भरपूर आनंद उठाया।