आबू रोड: माउंट आबू में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान शुरू, नक्की झील से हुई कार्रवाई की शुरुआत, मुख्य सड़क होगी मुक्त
माउंट आबू मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के बाद जिला प्रशासन ने माउंट आबू शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर बुधवार को नक्की झील क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की गई।प्रशासन की टीम द्वारा रघुनाथ मंदिर से एमके चौराहा, चाचा म्यूजियम होते हु