खानपुर: मुखिया के घर के सामने फायरिंग, हत्या की नीयत से आए लोगों के वाहन से पेट्रोल, जिंदा कारतूस बरामद
समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। तलवा फरीदा दिनमनपुर उत्तरी पंचायत की मुखिया के पति मोहम्मद परवेज आलम ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के दो युवकों पर कथित तौर पर हत्या की नीयत से उनके घर के सामने पहुंचने, गाली-गलौज करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, पर