घाट: नंदानगर पुलिस ने 518.78 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Mar 14, 2025 शुक्रवार ढाई बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, होली के अवसर पर सगोला रोड पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की। इसी दौरान एक स्कूटी को चैक किया गया, जिसमें आरोपित लक्ष्मण कुमार पुत्र सुंदरी राम निवासी ग्राम गेरी थाना नंदानगर उम्र करीब 19 वर्ष को 518.78 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।