घाट: खलतरा के ग्रामीणों ने बैराशकुंड महादेव मंदिर परिसर में होली कार्यक्रम किया आयोजित, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई
Ghaat, Chamoli | Mar 13, 2025 गुरुवार 11 बजे नंदानगर के खलतरा के ग्रामीणों ने बैराशकुंड महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित होकर होली पर्व पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनायें दी, इस दौरान होल्यारों की टोलियो ने गांवो में भ्रमण कर होली के गीतों से लोगों को होली की शुभकामनायें दी। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर में भी पूजा अर्चना की।