घाट: प्राथमिक विद्यालय जाखणी में चोरी के प्रयास के आरोपित को नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Mar 12, 2025 बुधवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार वादी समता उनियाल, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय जाखणी ने 11 मार्च को एक प्रार्थना पत्र देकर थाना नन्दानगर पुलिस को सूचित किया कि 9 मार्च की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने विद्यालय के कार्यालय और क्लास रूम के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दिगम्बर सिंह को गिरफ्तार किया गया।