रास्ता रोकने के विवाद ने लिया हिंसक रूप: बड़ी जोटई में प.थराव के बाद चली गो.लियां, एक घायल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
मुरैना। बड़ी जोटई गांव में खेत पर जाने के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद 30 सितंबर को हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच प.थराव और फा.यरिंग की घटना सामने आई है। घटना में रोहित तोमर के हाथ में पत्थर लगने से घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, परिवार के ही महेश तोमर और धर्मेन्द्र तोमर सहित अन्य लोगों से खेत पर जाने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी संबंध में इंदल तोमर ने थाने में शिकायत भी की थी।
आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर 30 सितंबर की दोपहर धर्मेन्द्र तोमर और महेश तोमर करीब एक दर्जन लोगों के साथ पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान लाइसेंसी रायफल से भी फा.यरिंग की गई।
प.थराव में रोहित तोमर के हाथ में पत्थर लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने घायल रोहित को ही आरोपी बना दिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि घटना के दौरान बनाए गए वीडियो से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
इधर, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#मुरैना #morena #पोरसा
Morena Nagar, Morena | Oct 7, 2026