डिस्पेंसरी से मरीज को थमा दी एक्सपायरी दवा, पोरसा अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल
पोरसा। शासकीय अस्पताल की डिस्पेंसरी में दवा वितरण में लापरवाही का मामला सामने आया है। बुखार के इलाज के लिए पहुंची युवती को ऐसी दवा दी गई, जिसकी एक्सपायरी जनवरी 2026 में हो चुकी थी। युवती ने दवा खाने से पहले पैकेट पर एक्सपायरी डेट देख ली और सेवन से बच गई। शिकायत के बाद CMHO डॉ. पद्मेश उपाध्याय ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। अस्पताल की दवा स्टॉक और वितरण व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं।
#morena #मुरैना #पोरसा #दवाई #अस्पताल