दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में 10 फरवरी की देर शाम हुए गोलीकांड में 6 लोगों की गिरफ्तारी को पूर्व मुखिया सीमा देवी ने पूर्वाग्रह और राजनीतिक साजिश का परिणाम बताया है। उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को पत्र सौंपने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र की प्रति भेज कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।