चौकी नियामतपुर निवासी किशोर कुमार के अपहरण की शिकायत सोमवार दोपहर नाथनगर थाना में दर्ज कराई गई थी। शाम होते-होते मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जब बरारी पुल घाट के समीप नदी किनारे से उनका शव बरामद किया गया। बरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।