चौसा: सुल्तानगंज EO की हत्या से आक्रोशित चौसा नगर पंचायत के कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
Chausa, Buxar | Apr 29, 2026 सुल्तानगंज के कार्यपालक अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के विरोध में चौसा नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बुधवार को कड़ा रोष जताया। कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों पर कार्यालय में हमला शासन व्यवस्था की नींव पर चोट है। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।