हसपुरा: हसपुरा में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मनाया रूसी क्रांति दिवस, शहीद वेदी पर दी श्रद्धांजलि
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित का.रामशरण यादव पुस्तकालय के परिसर में शनिवार को सीपीआई की ओर से रूसी क्रांति दिवस मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव ने की। शुभारंभ रामदेव राजवंशी ने झंडोत्तोलन कर किया।