- जिला परिवहन कार्यालय, मधेपुरा के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वाहनों के यातायात नियमों से संबंधित आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, हेलमेट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का जुर्माना वसूल किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar