समाहरणालय, सारण, छपरा
दिनांक : 26 अगस्त 2026
संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, डीएम ने अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का दिया निर्देश
नेपाल के कैचमेंट एरिया से पानी छोड़े जाने के कारण उत्पन्न संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से अथवा वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए जुड़े रहे।
बैठक में सिविल सर्जन, कमांडेंट होमगार्ड, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण, पथ निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में पूरी तत्परता के साथ �
1 views | Saharsa, Bihar | Aug 26, 2026