"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन"
महिला एवं बाल विकास विभाग, आगर-मालवा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न देशभक्ति गतिविधियॉ आयोजित की गई।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया एवं बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, तिरंगा रंगोली, तिरंगा नारा लेखन एवं तिरंगा सजावट की गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों को तिरंगे के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों एवं उपस्थित पालकों के साथ तिरंगे के साथ सेल्फी ली एवं उसे "हर घर तिरंगा पोर्टल"पर अपलोड किया गया। बच्चों ने "वंदे मातरम" एवं "सारे जहां से अच्छा" गीत गाकर कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने बताया कि अभियान के उद्देश्य से आंगनवाड़ी स्तर पर बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए इस प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।
#agarmalwa
#आगरमालवा
#जनसंपर्क