पटियाली: गंजडुंडवारा में आयोजित रोजगार मेले में 24 कंपनियों ने युवाओं को दिए अवसर
गंजडुंडवारा नगर के पीजी कॉलेज परिसर में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में 24 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। विभिन्न पदों के लिए करीब 500 युवाओं का पंजीकरण, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया हुई। एलआईसी, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड, SIS इंडिया समेत कई कंपनियों ने शैक्षिक योग्यता और आयु के अनुसार रोजगार के अवसर दिए।