पूर्णागिरि: टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में ई रिक्शा पलटने से चार साल का बालक हुआ घायल, उपचार के बाद किया रेफर
सोमवार को टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग में अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा पलट गया । जिसकी चपेट में आने से चार साल का एक बालक गंभीर रूप से घायल हों गया । परिजनों द्वारा उसे टनकपुर के उपजिला अस्पताल लाया गया । जहाँ उसकी गंभीर दशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद * हायर सेंटर रैफर किया गया।