शाहबाद: दिलेरगंज में बंद मकान का ताला काटकर चोरों ने ₹60 हजार की नकदी सहित तीन लाख रुपए का सामान किया चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
दिलेरगंज मोहल्ले में चोरों ने एक मकान का ताला काटकर ₹60 हजार की नकदी सहित लगभग तीन लाख रुपए के जेवर चुरा लिए। पीड़िता मीरा देवी अपने मायके पिहानी चली गई थी तभी रात्रि में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।