शाहबाद: अधिवक्ता संघ के तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर राम जी तिवारी ने मुंसिफ न्यायालय स्थापना में पूर्ण सहयोग का किया वादा
अधिवक्ता संघ शाहाबाद के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार भारी मतों से जीते राम जी तिवारी का अधिवक्ता साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामजी तिवारी ने निर्माणाधीन मुंसिफ न्यायालय को अधिकारियों, राज नेताओं और न्यायिक प्रणाली से समन्वय स्थापित करके जल्द शुभारंभ करने का वादा किया।