शाहबाद: खत्ता जमाल खां निवासी अग्नि पीड़ित राम सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री से की आर्थिक सहायता की फरियाद
मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी राघवेंद्र उर्फ राम सिंह के घर में शार्ट सर्किट से 3 दिन पूर्व आग लग गई थी। इस आग में राम सिंह का सब कुछ जलकर राख हो गया। 10,000 की नगदी सहित लगभग पांच लाख का सामान इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। राम सिंह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। राम सिंह ने क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से आर्थिक मदद की फरियाद की है।