कोचाधामन: संथालटोला में प्रधानमंत्री आवास सहित योजनाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने बुधवार को कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरामारी के मौजाबाड़ी स्थित संथाल टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विद्दालय सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।