कोचाधामन: मजगामा वार्ड-5 में भीषण आग लगने के बाद पूर्व विधायक और जदयू के जिलाध्यक्ष ने घटनास्थल का दौरा किया
कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत अंतर्गत मजगामा वार्ड संख्या-5 में भीषण आगलगी के बाद कोचाधामन के पूर्व विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री एवं कपड़ा का भी वितरण किया है।