अपना घर आश्रम उदयपुर बना बेसहारों का सहारा
दो आश्रयहीन व्यक्तियों का रेस्क्यू कर सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए आश्रम में कराया भर्ती
#apnagharaashram #udaipur #manavseva
उदयपुर: सड़क किनारे बेसहारा और आश्रयहीन जीवन जीने को मजबूर लोगों के लिए अपना घर आश्रम उदयपुर, बेदला लगातार उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहा है। सूचना मिलते ही आश्रम की रेस्क्यू टीम ऐसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित आश्रय, सेवा, उपचार एवं पुनर्वास उपलब्ध करा रही है।
रेलवे स्टेशन से एक, गुलाब बाग क्षेत्र से दूसरे व्यक्ति का रेस्क्यू
आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि रघुनाथ भाट की सूचना पर सिटी रेलवे स्टेशन से एक आश्रयहीन व्यक्ति को आश्रम की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं रामलाल भाई की सूचना पर पाला गणेश,गुलाबबाग- किशनपोल रोड क्षेत्र में पिछले करीब चार माह से लावारिस स्थिति में रह रहे एक अन्य आश्रयहीन व्यक्ति को रेस्क्यू कर बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए भर्ती कराया गया।
रेस्क्यू अभियान में आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, आश्रम प्रभारी कमल सोनी एवं सेवा साथी रोहित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
साढ़े पांच वर्षों में 430 लोगों को मिला आश्रय
गोपाल कनेरिया ने बताया कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में अपना घर आश्रम उदयपुर द्वारा उदयपुर संभाग के विभिन्न स्थानों से 430 आश्रयहीन व्यक्तियों को रेस्क्यू कर आश्रम में भर्ती किया जा चुका है। इनमें से 119 प्रभुजी को उनके परिवारों से पुनः मिलाया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आश्रम में 44 प्रभुजी निवासरत हैं, जिनकी भोजन, चिकित्सा, देखभाल एवं अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी आश्रम द्वारा निभाई जा रही है।
आपकी एक सूचना किसी का जीवन बदल सकती है
कनेरिया ने आमजन से अपील की कि यदि सड़क पर कोई व्यक्ति लावारिस, बीमार या आश्रयहीन अवस्था में दिखाई दे और वह अपने घर-परिवार का पता बताने में असमर्थ हो, तो उसे अनदेखा न करें। उसकी सूचना अपना घर आश्रम की हेल्पलाइन पर दें। आपकी एक छोटी-सी पहल किसी बेसहारा व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय दिलाने के साथ-साथ उसे उसके परिवार तक पहुंचाने में सहभागी बन सकती है।
📞 हेल्पलाइन: 74120 61028 / 94134 79996
गोपाल कनेरिया
अध्यक्ष
अपना घर आश्रम उदयपुर, बेदला
Girwa, Udaipur | Sep 11, 2026