सवायजपुर: बसपा नेता राजवर्धन व 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ पाली थाने में मुकदमा दर्ज, युवराज हत्याकांड को लेकर की थी सभा
पाली में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर रविवार को करणी सेना प्रमुख वीर प्रताप सिंह वीरू क्षेत्रीय बसपा नेता राजवर्धन सिंह के साथ इस्माइलपुर गांव पहुंचे और यहां उन्होंने सैकड़ों की तादाद में लोगों को एकत्र करके एक सभा की, जुलूस निकाला एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके चलते राजवर्धन सिंह राजू व 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।