पाली: ग्राम बंट स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर केंद्र सहायिका पर लाभार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप
Pali, Lalitpur | Apr 27, 2026 ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र पर जिम्मेदारों की लापरवाही के केंद्र सहायिका द्वारा कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हुए पोषाहार के नाम पर उन्हें एक्सपायरी डेट की पंजीरी वितरित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं लाभार्थियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पोषाहार के नाम पर केवल पंजीरी वितरित की जाती है।