गोरखपुर: पिपराइच थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार
थाना पिपराइच में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंकिता पांडे को एंटी करप्शन टीम ने ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार, महिला उपनिरीक्षक ने एक मामले में विवेचना में नाम निकालने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की एंटी करप्शन ने महिला सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।