गोरखपुर: बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया
समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।