'मेरा बालम थानेदार' रील मामले में जालौन पुलिस का खंडन, वायरल वीडियो को बताया भ्रामक
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई/जालौन। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि जालौन पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही अरविंद पटेल ने महिला कांस्टेबल के साथ "मेरा बालम थानेदार" गाने पर सर्विस रिवॉल्वर के साथ रील बनाई है, को लेकर जालौन पुलिस ने स्पष्ट खंडन जारी किया है।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा आरक्षी अरविंद पटेल नहीं है और जनपद जालौन के कंट्रोल रूम में अरविंद नाम का कोई आरक्षी तैनात भी नहीं है। प्रथम दृष्टया जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो में दिख रहा आरक्षी जनपद जालौन में नियुक्त नहीं है।
जालौन पुलिस ने कहा है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और चैनलों द्वारा बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रामक एवं अपुष्ट खबरें प्रसारित की गई हैं। पुलिस ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अप
Orai, Jalaun | Jul 1, 2026