कुंडम: कुंडम बस स्टैंड के पास से पुलिस ने 4 सटोरियों को किया गिरफ़्तार, ₹18785 की नक़दी व सट्टा पट्टी ज़ब्त
कुंडम थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर के जरिये शुक्रवार सुबह 10 बजे सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास कुछ लोग अवैध लाभ अर्जित करने सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहे है।सूचना पर टीम गठित कर मौके पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर सटोरी ओमकार यादव,सत्यम कुशवाह,देवेन्द्र साहू और राहुल शिवहरे को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से 18 हजार 785 रु और सट्टा पट्टी जब्त किया।