कुंडम: बघराजी: चीतल का शिकार करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, घर से चीतल का मांस मिला
बघराजी में वन विभाग को बुधवार दोपहर 1 बजे सूचना मिली की सुरेश गोंटिया और उसके दो साथियों के द्वारा वन्य प्राणी चीतल का शिकार कर उसका घर मे काटकर मांस रखा गया है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए सुरेश गोंटिया,श्रीलाल कोल और रामकुमार कोल को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से घर मे चीतल के अंग और मांस मौके से बरामद किया गया।मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।