कुंडम: तिलसानी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मारकर किया घायल
कुंडम थानांतर्गत तिलसानी में रविवार शाम 4 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक सवार दो लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया।वही घायलो को इलाज के लिए भर्ती किया गया।पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया अजय सिंह काँचघर से अपने दोस्त विनोद के साथ बाइक में काम से कुंडम जा रहा था।वही तिलसानी में बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।