कुंडम: ओम ढाबे के पास बस धो रहे परिचालक को हाईटेंशन तार से लगा करंट, मौत
ओम ढाबे के पास सोमवार की दोपहर 1 बजे रोहाणी बस का परिचालक कैबिन के ऊपर चढ़कर धुलाई कर रहा था।इस दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से करंट लगा और उसकी मौत हो गई।वही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मर्ग जांच में लिया है।वही मृतक जितेंद्र जिला पन्ना का रहने वाला है।जो ड्राइवर के साथ ढाबे में खाने के लिए रुका था।