Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

India Book of Records Film @ Japan India Book of Records' film Vườn Tình Yêu – Prem Ki Surdhara was promoted at a promotional event in Osaka, Japan, on 14 June 2026. The film is scheduled for worldwide release on Waves OTT (Prasar Bharati, Government of India) on 24 July 2026. Promoting Indo-Vietnam Cultural Heritage, an initiative led by Prof. Dr. Chu Bao Que, the film won the Best International Film Award at the 8th Haryana International Film Festival, held at Kurukshetra University, Kurukshetra, on 25 March 2026. #PremKiSurdhara #WavesOTT #IndiaBookOfRecords #InternationalFilm #Japan #Osaka #AwardWinningFilm #IndoVietnam #FilmPromotion

Faridabad, Faridabad | Jun 25, 2026

MORE NEWS

पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2026

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद – 24 जून 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सोनू वासी गाँव रामगड जिला जोधपुर राजस्थान हाल BPTP झुग्गी नियर गाँव पह्लादपुर फरीदाबाद को सेक्टर-64/65 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसने पूछताछ में बताया कि वह देशी कट्टा दिल्ली से 7 हजार रूपये में लेकर आया था और आरोपित ने पूछताछ में आदर्श नगर में एक चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है। जिसमें उसको पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर आगामी कार्रवाई की जायेगी।

इसी प्रकार दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की ही टीम ने विपिन वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद  को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह अपने गांव अमरोहा, उ.प्र. गया था, वहीं से उसने देशी कट्टा 3 हजार रूपये में खरीदा था। आरोपित वर्तमान में टैटू बनाने का काम करता है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2026 अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद फरीदाबाद – 24 जून 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सोनू वासी गाँव रामगड जिला जोधपुर राजस्थान हाल BPTP झुग्गी नियर गाँव पह्लादपुर फरीदाबाद को सेक्टर-64/65 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसने पूछताछ में बताया कि वह देशी कट्टा दिल्ली से 7 हजार रूपये में लेकर आया था और आरोपित ने पूछताछ में आदर्श नगर में एक चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है। जिसमें उसको पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर आगामी कार्रवाई की जायेगी। इसी प्रकार दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की ही टीम ने विपिन वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह अपने गांव अमरोहा, उ.प्र. गया था, वहीं से उसने देशी कट्टा 3 हजार रूपये में खरीदा था। आरोपित वर्तमान में टैटू बनाने का काम करता है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 26, 2026

पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2026

फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो का *ड्रग्स फ्री हरियाणा* अभियान के अंतर्गत संयुक्त कार्यक्रम 

एनएचपीसी काम्प्लेक्स सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

11 जून को सिरसा से हुई थी अभियान की शुरुआत, *26 जून को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग निरोधक दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में अभियान का समापन* 

*दृढ़ संकल्प, पारिवारिक सहयोग व खेलकूद क्रियाकलापों से छोड़ा जा सकता है नशा- डीसीपी हिमाद्री कौशिक* 

फरीदाबाद: *श्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री का सपना, नशा मुक्त हरियाणा* को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल की प्रेरणा व श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता के संयोजन में 11 जून 2026 को सिरसा से आरंभ हुई यात्रा, आज 26 जून को समापन के लिये फरीदाबाद पहुंची। अभियान का थीम *ड्रग्स फ्री हरियाणा* है।  

कार्यक्रम का आयोजन श्री भूपेंद्र गुप्ता, CMD, एनएचपीसी फरीदाबाद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आशुतोष मिश्रा जनरल मैनेजर एनएचपीसी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश, जनरल मैनेजर एनएचपीसी ने दिया। कार्यक्रम में श्री जयवीर राठी, पुलिस उपायुक्त यातायात अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे । 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर 2,50,000 के करीब लोगों को जागरूक किया है।

उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, परिवार के सहयोग और खेलकूद क्रियाकलापों से नशे की आदत से छुटकारा मिलने में सहयोग मिलता है। हमारे देश में इसके बहुत अवसर है। भारत में तकरीबन लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। नशा एडिक्ट्स को अपने परिवार के सहयोग से नशे को छोड़ने में आसानी रहती है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया है कि नशे के दुष्प्रभावों बारे अपने-अपने  क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करें, अगर यहां उपस्थित व्यक्ति पांच लोगों को भी जागरूक करेगा और नशा छुड़ाने में सहयोग करेंगे तो यह हरियाणा पुलिस  की नशे के विरुद्ध लड़ाई में बड़ा योगदान होगा। 

एनएचपीसी फरीदाबाद की तरफ से डॉक्टर वत्सल और डॉक्टर सतरूपा भट्टाचार्य ने स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। डा० भट्टाचार्य ने पुलिस विभाग पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि *वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं*। श्री राजीव रंजन, प्रभारी आउटरीच, कार्यालय पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकूला ने कार्यक्रम संचालन किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जून को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से इस अभियान की शुरुआत हुई  तथा इसका समापन *26 जून को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स निरोधक दिवस के अवसर पर एनएचपीसी परिसर सूरजकुंड रोड, सेक्टर 41 फरीदाबाद में हुआ*। इस प्रकार 16 दिवसीय जागरूकता यात्रा 11 जून को सिरसा से  आरंभ होकर फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, झज्जर, सोनीपत व गुरुग्राम होते हुए अंत में 26 जून को फरीदाबाद पहुंची है।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पॉलिशिंग टीम ने फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चित्र कलाकार फरहीन, किशोर, सफिया, मोनिका व इकरा द्वारा नशा के दुष्परिणाम बारे तैयार की गई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी लगातार सख्त कार्रवाई की जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने वर्ष 2025 में 467 मामले दर्ज कर 500 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आंकड़ों अनुसार फरीदाबाद पुलिस इस कार्रवाई के लिए पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही है। इसी प्रकार वर्ष 2026 में अब तक 238 मामले दर्ज किये जाकर 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 207 किलोग्राम गांजा, 1 किलोग्राम से अधिक चरस, 2.219 किलोग्राम अफीम सहित 193 ग्राम स्मैक,171 प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा 2953 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद किये  गये हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्रधानाचार्य, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दौरान मौजूद रही। पुलिस विभाग की तरफ से विनोद कुमार एसीपी NIT, रवि कुमार एसीपी बल्लभगढ़, जितेंद्र राणा डीएसपी, हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो सहित फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता

पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2026 फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो का *ड्रग्स फ्री हरियाणा* अभियान के अंतर्गत संयुक्त कार्यक्रम एनएचपीसी काम्प्लेक्स सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम 11 जून को सिरसा से हुई थी अभियान की शुरुआत, *26 जून को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग निरोधक दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में अभियान का समापन* *दृढ़ संकल्प, पारिवारिक सहयोग व खेलकूद क्रियाकलापों से छोड़ा जा सकता है नशा- डीसीपी हिमाद्री कौशिक* फरीदाबाद: *श्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री का सपना, नशा मुक्त हरियाणा* को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल की प्रेरणा व श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता के संयोजन में 11 जून 2026 को सिरसा से आरंभ हुई यात्रा, आज 26 जून को समापन के लिये फरीदाबाद पहुंची। अभियान का थीम *ड्रग्स फ्री हरियाणा* है। कार्यक्रम का आयोजन श्री भूपेंद्र गुप्ता, CMD, एनएचपीसी फरीदाबाद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आशुतोष मिश्रा जनरल मैनेजर एनएचपीसी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश, जनरल मैनेजर एनएचपीसी ने दिया। कार्यक्रम में श्री जयवीर राठी, पुलिस उपायुक्त यातायात अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर 2,50,000 के करीब लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, परिवार के सहयोग और खेलकूद क्रियाकलापों से नशे की आदत से छुटकारा मिलने में सहयोग मिलता है। हमारे देश में इसके बहुत अवसर है। भारत में तकरीबन लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। नशा एडिक्ट्स को अपने परिवार के सहयोग से नशे को छोड़ने में आसानी रहती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया है कि नशे के दुष्प्रभावों बारे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करें, अगर यहां उपस्थित व्यक्ति पांच लोगों को भी जागरूक करेगा और नशा छुड़ाने में सहयोग करेंगे तो यह हरियाणा पुलिस की नशे के विरुद्ध लड़ाई में बड़ा योगदान होगा। एनएचपीसी फरीदाबाद की तरफ से डॉक्टर वत्सल और डॉक्टर सतरूपा भट्टाचार्य ने स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। डा० भट्टाचार्य ने पुलिस विभाग पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि *वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं*। श्री राजीव रंजन, प्रभारी आउटरीच, कार्यालय पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकूला ने कार्यक्रम संचालन किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जून को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से इस अभियान की शुरुआत हुई तथा इसका समापन *26 जून को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स निरोधक दिवस के अवसर पर एनएचपीसी परिसर सूरजकुंड रोड, सेक्टर 41 फरीदाबाद में हुआ*। इस प्रकार 16 दिवसीय जागरूकता यात्रा 11 जून को सिरसा से आरंभ होकर फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, झज्जर, सोनीपत व गुरुग्राम होते हुए अंत में 26 जून को फरीदाबाद पहुंची है। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पॉलिशिंग टीम ने फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चित्र कलाकार फरहीन, किशोर, सफिया, मोनिका व इकरा द्वारा नशा के दुष्परिणाम बारे तैयार की गई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी लगातार सख्त कार्रवाई की जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने वर्ष 2025 में 467 मामले दर्ज कर 500 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आंकड़ों अनुसार फरीदाबाद पुलिस इस कार्रवाई के लिए पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही है। इसी प्रकार वर्ष 2026 में अब तक 238 मामले दर्ज किये जाकर 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 207 किलोग्राम गांजा, 1 किलोग्राम से अधिक चरस, 2.219 किलोग्राम अफीम सहित 193 ग्राम स्मैक,171 प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा 2953 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद किये गये हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्रधानाचार्य, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दौरान मौजूद रही। पुलिस विभाग की तरफ से विनोद कुमार एसीपी NIT, रवि कुमार एसीपी बल्लभगढ़, जितेंद्र राणा डीएसपी, हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो सहित फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता

Faridabad, Faridabad | Jun 26, 2026

🚨 फरीदाबाद से गूंजा 'ड्रग्स फ्री हरियाणा' का संकल्प, 16 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का हुआ भव्य समापन

👉नशे के खिलाफ हरियाणा की सबसे बड़ी मुहिम का फरीदाबाद में समापन, DCP हिमाद्री कौशिक का बड़ा संदेश

#Faridabad #FaridabadPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #InternationalDayAgainstDrugAbuse #DrugFreeIndia #NashaMuktHaryana #NashaMuktBharat #HaryanaPolice #AwarenessCampaign #YouthAgainstDrugs #StopDrugAbuse #DrugAwareness #CommunityPolicing #HealthyLifestyle #SportsForLife #FightAgainstDrugs #PublicAwareness #InternationalDrugDay #FaridabadNews #HaryanaNews #IndiaNews #SocialAwareness #BreakingNews #NewsUpdate

🚨 फरीदाबाद से गूंजा 'ड्रग्स फ्री हरियाणा' का संकल्प, 16 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का हुआ भव्य समापन 👉नशे के खिलाफ हरियाणा की सबसे बड़ी मुहिम का फरीदाबाद में समापन, DCP हिमाद्री कौशिक का बड़ा संदेश #Faridabad #FaridabadPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #InternationalDayAgainstDrugAbuse #DrugFreeIndia #NashaMuktHaryana #NashaMuktBharat #HaryanaPolice #AwarenessCampaign #YouthAgainstDrugs #StopDrugAbuse #DrugAwareness #CommunityPolicing #HealthyLifestyle #SportsForLife #FightAgainstDrugs #PublicAwareness #InternationalDrugDay #FaridabadNews #HaryanaNews #IndiaNews #SocialAwareness #BreakingNews #NewsUpdate

Faridabad, Faridabad | Jun 26, 2026