बगहा: परसौनी में मुर्गी व्यवसायी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बगहा के परसौनी में मुर्गी व्यवसाई गोलीकांड के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन देसी में कटा के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो बाइक को भी जप्त किया हैं। यूपी के रहने वाले तीन मुर्गी व्यवसाययों पर गोली चलाई गई थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।