होली पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। होली के दौरान हुड़दंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर कोई बदमाशी करते हुए पकड़ाता है तो अब नए कानून सीसीए के तहत कार्रवाई की जाएगी।