बगहा में चौतरवा थाना क्षेत्र के हमीरा के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने पिकअप में आ रहे 3 लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि एक को कुछ नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी थी और दूसरे के हाथ में गोली लगी थी। इसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।