बगहा: रामनगर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटी लोगों की भीड़
रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। होली मिलन समारोह के दौरान भक्ति गीत के साथ बरसाने की होली की झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण कर अपने कल के माध्यम से होली की रूपरेखा दर्शायी। साथ ही भोजपुरी और हिंदी गीत पर भी कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति की।